क्रिकेटर कैसे बने। प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने में कितना खर्चा आता है – पूरी जानकारी हिंदी में ।

 क्रिकेटर कैसे बने। प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने में कितना खर्चा आता है – पूरी जानकारी हिंदी में ।

आपको यह पता ही होगा कि हम भारत में क्रिकेट के लिए दीवानगी कितनी ज्यादा है। लोग क्रिकेट बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। और क्रिकेट के मैच देखने के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी पसंद करते हैं। तो आज हम अपनी पोस्ट के माध्यम से आप को क्रिकेट से जुड़ी हर एक जानकारी देने वाले हैं। तो सबसे पहले हम यह जानेंगे कि क्रिकेटर बनने के लिए शुरुआत कैसे और कहां से करें।

क्रिकेटर कैसे बने। प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने में कितना खर्चा आता है

क्रिकेट भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। छोटी सी छोटी गलियों से लेकर बड़े से बड़े शहरों तक क्रिकेट का खेल खेला जाता है। क्रिकेट को बच्चे, बूढ़े सभी खेलना पसंद करते हैं, और देखना भी पसंद करते हैं। और आज के युग में महिला क्रिकेटर भी भरपूर मात्रा में उभर कर आ रही है। महिलाएं भी क्रिकेट में अपना हिस्सा ले रही है। आजकल महिलाओं के क्रिकेट का भी बहुत ज्यादा क्रेज बढ़ा हुआ है। क्रिकेटर बनने के लिए सबसे पहले क्या करें तो अब हम इसके बारे में चर्चा करते हैं।

 

विषय सूचि 

  • क्रिकेटर कैसे बने
  • क्रिकेटर बनने के लिए सबसे पहले क्या करें
  • नेशनल क्रिकेट टीम में कैसे शामिल हो
  • टॉप क्रिकेट टीम एकेडमी और उनकी फीस
  • क्रिकेट एकेडमी की फीस कितनी होती है
  • क्रिकेटर बनने के लिए उम्र और हाइट कितनी होनी चाहिए
  • क्रिकेटर को कितने पैसे मिलते हैं
  • क्रिकेटर के इंपॉर्टेंट टूर्नामेंट कौन-कौन से हैं
  • क्रिकेटर बनने में कुल मिलाकर खर्चा
  • क्रिकेटर बनने के फायदे
  • एक क्रिकेटर की सैलरी कितनी होती है
  • नेशनल टीम में हिस्सा लेने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए
  • नेशनल टीम में हिस्सा लेने के लिए क्या करें

क्रिकेटर बनने के लिए सबसे पहले क्या करें?

क्रिकेट एक पसंदीदा खेल है। और इसे खेलने के साथ-साथ लोग इसे अपना प्रोफेशन भी बनाना चाहते हैं। तो क्रिकेटर बनने के लिए सबसे पहले तो आपको थोड़ा बहुत यह अच्छा क्रिकेट खेलना आना चाहिए। जोकि सबको आ ही जाता है। क्योंकि क्रिकेट का खेल हर जगह बहुत शौक से खेला जाता है।

  • सबसे पहले आपको क्रिकेट की एकेडमी ज्वाइन करनी पड़ेगी ताकि अच्छे से क्रिकेट खेलना सीख सको।
  • आपको बचपन से ही क्रिकेट की कोचिंग लेना शुरू कर देनी चाहिए ताकि आप एक अनुभवी और अच्छे खिलाड़ी बन सके।
  • आपको अपनी फिटनेस और डाइट के बारे में भी पूरा ध्यान रखना होगा।
  • यह आपको तय करना होगा कि आप बॉलर, बैट्समैन या ऑलराउंडर बनना चाहते हो। तो उस हिसाब से आपको कोचिंग दी जाती है।
  • अकैडमी में क्रिकेट के एक्सपर्ट कोच आपको क्रिकेट की छोटे बड़े सभी चीजों को सिखाएंगे।
  • लगातार क्रिकेट खेलते रहे ताकि आप अपनी गेम को और बेहतरीन करते रहे।
  • बहुत सारी क्रिकेट की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहोगे तो आप को क्रिकेट खेलने का एक्सपीरियंस मिलता रहेगा।

 

नेशनल क्रिकेट टीम में कैसे शामिल हो?

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसको सभी महिलाएं और पुरुष बड़े शौक से देखना पसंद करते हैं। और यह देश विदेश में भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाला खेल है। अगर आप भी क्रिकेट की नेशनल टीम में अपना हिस्सा बनाना चाहते हो तो इसके लिए आपको बहुत ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। क्योंकि क्रिकेट की टीम में हिस्सा लेना आसान बात नहीं है।

सबसे पहले तो आपको नेशनल क्रिकेट टीम में हिस्सा लेने के लिए क्रिकेट क्लब मैं खेलना पड़ेगा। और अपना गेम दिखाना पड़ेगा। क्योंकि क्रिकेट क्लब डीडीसीए से मिले होते हैं। इसमें खेलते खेलते आप अगर एक अच्छे क्रिकेटर है तो अंडर 15 टीम में शामिल हो सकते हो। अगर आपका सिलेक्शन नहीं होता तो आगे आने वाले सालों में अंडर 16,17,18,19 के लिए भी अपनी तैयारी कर सकते हो।

अगर आप का चयन अंडर 18 या अंडर-19 के लिए हो जाता है तो उसके बाद आप रणजी या फिर नेशनल टीम में हिस्सा ले सकते हो। इस तरह आप नेशनल टीम में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह सफल हो सकते हो। National team मैं हिस्सा लेने के लिए आपको लगातार अपना अच्छा गेम दिखाना होगा या परफॉर्म करना होगा। अगर आप नेशनल टीम में हिस्सा लेने के बाद अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे तो आपको नेशनल टीम से बाहर भी किया जा सकता है।

 

टॉप क्रिकेट एकेडमी और उनकी फीस?

क्रिकेटर कैसे बने। प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने में कितना खर्चा आता है

भारत में क्रिकेट की बहुत सारी एकेडमी है और सभी एकेडमी ओं की फीस भी अलग-अलग होती है। सबसे पहले बात करते हैं टॉप क्रिकेट एकेडमी की

  • नीरजा मोदी क्रिकेट एकेडमी 
  • कर्नाटक इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिकेट
  •  विक्टोरिया पार्क अकैडमी मेरठ 
  • वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकैडमी
  •  सहवाग क्रिकेट एकेडमी

नीरजा मोदी क्रिकेट एकेडमी

यह भारत की टॉप टॉप क्रिकेट अकैडमी में शामिल है। यहां पर खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर होता है l। जब खिलाड़ी अपना ट्रायल देते हैं तो वह बेहतरीन होना चाहिए। और यहां की फीस दूसरी एकेडमी की तरह ही होती है। वैसे सभी एकेडमी की फीस अलग-अलग होती है। तो वह एकेडमी पर डिपेंड करता है कि वह कितनी फीस लेते हैं। इसकी सालाना फीस 20000 से 40000 के बीच हो सकती है। फीस की जानकारी के लिए आपको एकेडमी से संपर्क करना होगा।

Karnataka Institute ऑफ क्रिकेट

यह एकेडमी भी भारत की सबसे प्रसिद्ध कहानियों में से एक है। इस एकेडमी में से बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी निकले हैं। इसमें भी ट्रायल के आधार पर ही खिलाड़ी का चयन होता है। और इसमें बहुत सारे कोर्स भी अवेलेबल है। इस एकेडमी की फीस भी 15000 से लेकर 45000 सालाना हो सकती है।

विक्टोरिया पार्क अकैडमी मेरठ

यह एकेडमी देश की सबसे प्रसिद्ध एकेडमी में से एक मानी जाती है। और इस एकेडमी में भी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर होता है। और इस एकेडमी में भी अन्य एकेडमी की तरह कोर्स ऑफर होते हैं। जो कि महीनों से लेकर साल तक के होते हैं। और इस एकेडमी की फीस 20000 से 40000 तक सालाना हो सकती है। हम फीस का सिर्फ अंदाजा ही लगा सकते हैं। अगर आपको इस एकेडमी की फीस का पता करना है तो आप इस एकेडमी से संपर्क करके फीस का पता लगा सकते हो।

वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकैडमी

इस एकेडमी को कोच राजकुमार शर्मा चलाते हैं। राजकुमार शर्मा विराट कोहली के कोच हैं। यह अकैडमी भारत की टॉप 5 अकैडमी में से एक है। यहां पर फीस प्लेयर्स की संख्या के हिसाब से ली जाती है। आप कभी भी इस अकैडमी में एडमिशन ले सकते हो। और यहां पर 8 से 12 साल के बच्चों को एडमिशन दी जाती है।

 

Cricket Academy की फीस कितनी होती है?

भारत में ज्यादातर सभी क्रिकेट एकेडमी की फीस लगभग बराबर बराबर ही होती है। सबसे पहले तो पहले महीने में रजिस्ट्रेशन फीस ₹1000 होती है। अगर महीने की फीस की बात कुल मिलाकर करें तो वह 2000 से ₹3000 तक हो सकती है। क्रिकेट एकेडमी में साल भर की फीस 20,000 से ₹40000 तक हो सकती है।

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने। How to become a Police Inspector .

क्रिकेटर बनने के लिए आपकी उम्र और हाइट कितनी होनी चाहिए?

क्रिकेटर बनने के लिए उम्र और हाइट का कोई नियम नहीं है। हर कोई इंसान क्रिकेटर बन सकता है बस वो फिजिकली फिट होना चाहिए। उसको क्रिकेट खेलना अच्छे से आना चाहिए। और क्रिकेटर बनने के लिए उम्र का भी कोई नियम नहीं है। पर अगर आप बचपन से ही क्रिकेट खेलना और क्रिकेट के लिए कोचिंग लेना शुरु कर दोगे तो आप समय के साथ साथ बेहतर से बेहतरीन क्रिकेटर बन जाओगे। जिससे कि आपको नेशनल टीम में हिस्सा लेने के लिए सहायता मिल जाएगी।

कोई भी उम्र और किसी भी हाइट का व्यक्ति क्रिकेटर बन सकता है। बस वो क्रिकेट खेलने में एक्सपर्ट होना चाहिए। इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए महिला हो या पुरुष उनकी उम्र कम से कम 15 साल होना जरूरी है।

 

क्रिकेटर को कितने पैसे मिलते हैं?

क्रिकेटर की अच्छी खासी कमाई होती है। क्रिकेट बहुत सारी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं और ढेर सारी प्राइज मनी प्राप्त करते हैं। इनकी कमाई की कोई गिनती नहीं की जा सकती।

प्रत्येक मैच की फीस भी दी जाती है। और उसके बाद अगर उन्होंने अपने खेल का प्रदर्शन अच्छा किया हो तो उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिलता है। और जो कि पैसे के रूप में दिए जाते हैं। और इनको बहुत सारे विज्ञापनों से भी पैसा मिलता है। क्रिकेट की 1 साल की कमाई लाखों से लेकर करोड़ों तक की हो सकती है।

क्रिकेट खेलने के साथ-साथ एक्टिंग, एडवर्टाइजमेंट, किताबे लिखकर और अन्य तरीकों से भी पैसे कमा सकते हैं। जो कि वह संनयास लेने के बाद भी यह कार्य करते रहते हैं। और जो भूत पूर्व क्रिकेटर होगा वह वर्तमान टीम में क्रिकेटरों को कोचिंग भी दे सकता है और पैसे कमा सकता है।

क्रिकेट सबसे ज्यादा पैसे आईपीएल के दौरान कमाते हैं। उस टाइम पर क्रिकेटर के ऑक्शन होते हैं। और उन्हें करोड़ों में खरीदा जाता है। इसके लिए क्रिकेटर को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ताकि लोग उन्हें अपनी टीम में खरीदें। आपकी परफॉर्मेंस जितनी ज्यादा अच्छी होगी आपको आईपीएल में उतने ही ज्यादा बड़ी बोली से खरीदा जाता है।

ySense क्या है। ySense से पैसे कैसे कमाए पुरी जानकारी

क्रिकेट के इंपॉर्टेंट टूर्नामेंट कौन-कौन से हैं?

  • Ranji Trophy 
  • IPL 
  • ICC World Cup 
  • ICC championship Trophy
  • Deodhar Trophy 
  • ICC men’s T20 
  • Asia Cup 

 

क्रिकेटर बनने में कुल मिलाकर खर्चा?

एक क्रिकेटर बनने के लिए आपको लाखों रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। इसमें कोचिंग, अकैडमी, डाइट, क्रिकेट किट इत्यादि जैसी चीजों पर काफी खर्चा हो जाता है एकेडमी छूट दी जाती है जो खेल में काफी अच्छे हैं। उन बच्चों को कॉर्पोरेट और इंडिविजुअल स्पॉन्सरशिप भी दी जाती है। क्योंकि उनका खेल का प्रदर्शन बहुत बेहतरीन होता है।

 

 क्रिकेटर बनने के फायदे

National cricketer बनने के बहुत सारे फायदे होते हैं। तो आज हम उसके बारे में अपनी पोस्ट के माध्यम से आपको बताएंगे।

  • सबसे पहले तो बहुत सारा सम्मान मिलता है।
  • नाम, इज्जत, शोहरत और अच्छा खासा पैसा मिलता है।
  • लोग आपको अपना रोल मॉडल बना लेते हैं।
  • बहुत सारे Fans बन जाते हैं।
  • नेशनल टीम में हिस्सा लेकर अपने देश के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिल जाता है।
  • राजनीतिक राजनीति में जाने का भी मौका मिलता है, फेमस लोगों को राजनीतिक दल के लोग टिकट देना पसंद करते हैं।
  • आपको फिल्म में भी काम करने का मौका मिल जाता है।
  • बहुत सारा सम्मान मिलता है।
  • सर्वोच्च नागरिक का सम्मान भी एक क्रिकेटर को मिलता है।
  • वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका मिलता है।

 

खास तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

 

Q. एक क्रिकेटर की सैलरी कितनी होती है?

Ans. किसी क्रिकेटर की सैलरी नियमित नहीं होती । वह 1 साल के अंदर लाखों से करोड़ों रुपए कमा सकता है।

 

Q. नेशनल टीम में हिस्सा लेने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans. National team में हिस्सा लेने के लिए आपकी मिनिमम आयु 15 साल होनी चाहिए।

 

Q. नेशनल टीम में हिस्सा लेने के लिए क्या करें?

Ans. नेशनल टीम में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले तो अपने गेम को बेहतर से बेहतरीन बनाएं। उसके बाद छोटे बड़े सभी टूर्नामेंट खेले। जिससे कि आप के खेल का प्रदर्शन का पता लग सके। उसके बाद आप क्रिकेट क्लब की तरफ से खेले क्योंकि क्रिकेट क्लब डीडीसीए से जुड़े हुए होते हैं। जब आपका चयन अंडर-19 में होगा तो आप नेशनल टीम की तरफ से खेल सकते हो।

Leave a Comment