फूड इंस्पेक्टर कैसे बने। फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या करें। Food Inspector भर्ती 2023 |

2023 में फूड इंस्पेक्टर कैसे बने। फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए क्या करें। Food Inspector भर्ती 2023 के लिए कैसे आवेदन करें। इन सभी विषयों के बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे। वर्तमान समय में सभी बच्चों की पसंद अपनी अपनी होती है कोई पुलिस, टीचर, डॉक्टर इत्यादि बनना चाहते हैं। और आजकल सरकारी नौकरी पाना भी बहुत मुश्किल का काम हो गया है। क्योंकि बच्चों के अंदर कॉन्पिटिशन लेवल बहुत ज्यादा बढ़ चुका है। आज हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि Food Inspector कैसे बनते हैं। उसके लिए क्या-क्या करना होगा। और उसके लिए आपकी क्वालिफिकेशन क्या होनी चाहिए।

फूड इंस्पेक्टर कैसे बने

आज हम आपको Food Inspector बनने के लिए हर एक जानकारी अपनी पोस्ट के माध्यम से देने वाले हैं। सबसे पहले यह जान लेते हैं कि सभी राज्यों में खाद्य आपूर्ति विभाग में कुछ ऑफिसर तैनात होते हैं। Food Inspector भी खाद्य आपूर्ति विभाग में एक जाना माना ऑफिसर होता है। अगर आपको भी फूड इंस्पेक्टर बनने की सारी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आपको हमारा आर्टिकल पूरा पढ़ना होगा।

फूड इंस्पेक्टर क्या होता है?

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि फूड इंस्पेक्टर खाद्य आपूर्ति विभाग का एक ऑफिसर होता है। जो कि खाने से जुड़ी सभी सामग्रियों की जांच करता है। फूड इंस्पेक्टर प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में होता है। वह अपने जिले के सभी खाद्य भंडारों में खाने की जितनी भी सामग्रियां होती है उनकी जांच करता है।

Food Inspector का काम होता है जितने भी दुकानदार या गोदाम है खाद्य सामग्री से जुड़े हुए, उन सब की नियमित जांच करना। यह सब सुनिश्चित करने के बाद फूड इंस्पेक्टर को सभी खाद्य सामग्रियों की क्वालिटी की भी जांच करनी होती है। कि वह खाद्य सामग्री लोगों के लिए अच्छी है या नहीं।

Food Inspector को अगर खाद्य सामग्री मैं कुछ गड़बड़ मिलती है या उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं लगती तो वह डीलर के खिलाफ जांच करवा कर कार्रवाई भी कर सकता है। फूड इंस्पेक्टर सभी प्रकार की खाद्य सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों की भी अच्छे से जांच करता है। सभी कंपनियों मैं खाद्य सामग्री से जुड़ी हुई सारी स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखना होता है।

अगर वह ऐसा नहीं करते तो फूड इंस्पेक्टर उनके खिलाफ कार्यवाही भी कर सकता है। Food Inspector केवल खाने से जुड़ी हुई चीजों का ही ध्यान रखता है। और खाने से जुड़े हुए सभी मामलों को सुलझाता है।

फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

  • सबसे पहले तो कैंडिडेट को अपनी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी आप 12वीं किसी भी स्ट्रीम आर्ट्स, कमर्स, साइंस में कर सकते हो।
  • उम्मीदवार के बारे में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए।
  • कैंडिडेट ग्रेजुएट होना चाहिए। कैंडिडेट किसी भी सब्जेक्ट में अपने ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट कर सकता है। और वह डिग्री मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मिलनी चाहिए।
  • अगर कैंडिडेट ने केमिस्ट्री, बायोलॉजी और फिजिक्स सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किया है तो उनको आरक्षण भी मिलता है।

Food Inspector कैसे बनते हैं?

Food Inspector कैसे बनते हैं इसके बारे में हम आपको पुरे विस्तार से अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे।

  • Food Inspector बनने के लिए आपको 12वीं अच्छे नंबरों से पास करनी पड़ेगी।
  •  उसके बाद आपको अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट करनी होगी उसके बाद आप फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्य हो जाते हैं।
  • उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
  • अलग-अलग राज्यों में फूड इंस्पेक्टर बनने की आयु सीमा भी अलग-अलग होती है।
  • फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए उम्मीदवार की सूंघने की क्षमता बहुत अच्छी होनी चाहिए। ताकि वह खाने की हर एक वस्तु को  देखने से और सूंघने से पहचान सके।
  • उम्मीदवार में तुरंत फैसला लेने का गुण होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का मानसिक और शारीरिक रूप  एकदम स्वस्थ होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को फूड इंस्पेक्टर एग्जाम पास करना होगा।
  • फूड इंस्पेक्टर का एग्जाम यूपीएससी और राज्य लोक सेवा आयोग आयोजित करती है।
  • राज्य लोक सेवा आयोग और यूपीएससी हर साल फूड इंस्पेक्टर की परीक्षा को आयोजित कराती है।
  • अगर कोई अभ्यार्थी यूपीएससी का एग्जाम देकर Food Inspector बनता है तो वो केंद्र सरकार द्वारा काम करता है।
  • अगर कोई अभ्यार्थी राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा देकर फूड इंस्पेक्टर बनता है तो वह राज्य सरकार के द्वारा काम करता है।
  • आपको Food Inspector एग्जाम का एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। और उसके बाद आपको यह एग्जाम अच्छे नंबरों से पास करना होगा। जो लोग इस एग्जाम में पास होंगे वो खाद्य आपूर्ति विभाग में फूड इंस्पेक्टर बन जाएंगे।

पुलिस इंस्पेक्टर कैसे बने? पुलिस इंस्पेक्टर की सैलरी

प्राइवेट विभाग में Food Inspector कैसे बनते हैं?

प्राइवेट विभाग में फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको Food Inspector का एग्जाम देना होता है। और उसके बाद आपको उस एग्जाम को पास करना होता है। अगर आप उस एग्जाम को पास कर लेते हैं तो आपको प्राइवेट विभाग में फूड इंस्पेक्टर की नौकरी मिल जाती है। और साथ ही साथ प्राइवेट विभाग में फूड इंस्पेक्टर बनने के लिए आपको एक विशेष तरह का कोर्स करना पड़ता है। क्योंकि प्राइवेट विभाग में Food Inspector बनने के लिए वह कोर्स आवश्यक होता है।

Food Inspector सैलरी

आजकल सभी को सरकारी नौकरी चाहिए होती है। तो सबसे पहले तो सब सैलरी का पता करते हैं इस नौकरी में क्या सैलरी मिल रही है। तो आज हम बात करते हैं फूड इंस्पेक्टर की सैलरी की। तो हम आपको यह बता दें कि एक सरकारी Food Inspector को का मासिक वेतन 32000 से 42000 तक होता है। और सैलरी के साथ-साथ उन्हें और भी सुविधाएं मिलती है।

अगर आप किसी निजी कंपनी में Food Inspector बनते हो तो आपको सैलरी 22000 से लेकर 32000 तक मिलती है। और टाइम के साथ-साथ कंपनियां सैलरी को बढ़ाती रहती है।

 

निष्कर्ष

उम्मीद है कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से यह समझ आ गया होगा कि फूड इंस्पेक्टर क्या होता है, फूड इंस्पेक्टर कैसे बनते हैं, और Food Inspector के बारे में जितनी भी जानकारी आपको चाहिए थी। तो निष्कर्ष के रूप में हम यही कह सकते हैं कि Food Inspector एक ऑफिसर होता है जो कि खाद्य आपूर्ति विभाग में होता है जो खाने से जुड़ी सभी सामग्रियों की जांच करता है।

और प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में फूड इंस्पेक्टर होता है। और इनका काम होता है खाद्य सामग्री से जुडी हर एक चीज की नियमित जांच करना।

तो अगर आप भी Food Inspector बनना चाहते हैं।तो आपको भी फूड इंस्पेक्टर का एग्जाम  देकर और एग्जाम अच्छे नंबरों से पास करके फूड इंस्पेक्टर बनना चाहिए।

 

खासतौर पर बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

 

Q. Food Inspector बनने के लिए क्या आयु होनी चाहिए?

Ans. Food Inspector बनने के लिए आपकी कम से कम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।

 

Q. Food Inspector की कितनी सैलरी होती है?

Ans. Food Inspector की सैलरी 32000 से 42000 रूपए तक होती है।

 

Q. Food Inspector बनने के लिए 12वीं में कितने अंक होने चाहिए?

Ans. Food Inspector बनने के लिए आपके 12वीं में  मिनिमम 50% नंबर होने चाहिए।

 

Q. क्या महिलाएं भी Food Inspector बन सकती हैं?

Ans. हां, महिलाएं भी Food Inspector बन सकती हैं।

Leave a Comment