Forest Guard कैसे बनें? Forest Guard भर्ती प्रक्रिया, सैलरी, परीक्षा, योग्यता

Forest Guard – दोस्तों आज हम जानेंगे Forest Guard कैसे बनें। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे Forest Guard की भर्ती प्रक्रिया, सैलरी, परीक्षा, योग्यता के बारे में। और 12th pass के बाद फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए क्या करें। जैसा कि आपको Forest Guard के नाम से ही पता लग रहा है कि यह जंगल की रक्षा से संबंधित होता है।

यह तो आप सबको पता ही होगा कि जंगल या पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण है। पेड़ पौधों के बिना हमारा जीवन मुश्किल है। इसलिए जंगल और पेड़ पौधों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती करवाई जाती है। और उसके बाद उन्हें फॉरेस्ट गार्ड नियुक्त किया जाता है। तो आइए अब बात करते हैं फॉरेस्ट गार्ड कौन होते हैं और फॉरेस्ट गार्ड कैसे बने।

Forest Guard कैसे बनें? Forest Guard सैलरी, परीक्षा, योग्यता, ट्रेनिंग

Forest Guard क्या होता है?

फॉरेस्ट गार्ड को हिंदी में वनरक्षक कहते हैं। और इनका काम प्रकृति, जीव जंतु, जंगलों की रक्षा करना होता है। और जंगलों की साफ सफाई और देख भाल का काम भी इन्हें ही देखना पड़ता है।

जंगली जानवरों, पेड़ पौधों और प्रकृति को बचाने के लिए ही फारेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा फारेस्ट गार्ड की नियुक्ति की जाती है। ताकि फॉरेस्ट गार्ड अच्छे से अपनी ड्यूटी करें और प्रकृति की रक्षा करें। एक फॉरेस्ट गार्ड का काम बहुत ही बड़ा और जिम्मेदारी वाला होता है तो इसीलिए आपको हमेशा सतर्क रहना पड़ता है।

Forest Guard कैसे बनें? How to become Forest Guard?

दोस्तों प्रकृति, जंगल, पेड़ पौधे हमारे जीवन के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। इनके बिना हमारा जीवन मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

इसीलिए हम सबको मिलकर हमारी प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। ताकि हमारी प्रकृति, जंगली जीव, पेड़ पौधे और हमारे जीवन को कोई नुकसान ना हो। और सभी अच्छे से अपना जीवन यापन कर सकें।

अगर आप भी प्रकृति से बहुत प्यार करते हैं और आप हमेशा प्रकृति के साथ जुड़े हुए रहना चाहते हो तो उसके लिए आपको फॉरेस्ट गार्ड बनना चाहिए। क्योंकि फॉरेस्ट गार्ड का काम ही होता है हमेशा प्रकृति के साथ जुड़े रहना और हमारी प्रकृति की रक्षा करना।
तो फॉरेस्ट गार्ड कैसे बने अब हम आपको उसके बारे में बताएंगे सबसे पहले तो फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा वन विभाग की भर्ती करवाई जाती है।

सबसे पहले तो फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए आप 12वीं पास होने चाहिए। उसके बाद फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए लिखित परीक्षा देनी पड़ती है। और अगर आप लिखित परीक्षा में पास हो जाते हो तो उसके बाद आपको फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। फिजिकल टेस्ट के बाद आप फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए तैयार हो जाते हो।

फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए आपके पास क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए। उसके बारे में हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से नीचे बताने जा रहे हैं।

बैंक क्लर्क कैसे बने ?

Forest Guard बनने के लिए योग्यता? Eligibility for Forest Guard?

  • फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए सबसे पहले आप 12वीं पास होने चाहिए।।
  • आपकी कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए। लेकिन आरक्षित श्रेणी के लिए 2 साल से 5 साल की कुछ सालों की छूट भी होती है।

शारीरिक योग्यता

  • फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए महिला और पुरुष दोनों की शारीरिक योग्यता अलग-अलग होती है।
  • फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए पुरुषों की लम्बाई 163 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • महिलाओं की लम्बाई 153 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
  • फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए महिलाओं और पुरुष की दौड़ भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। पुरुषों को 24 किलोमीटर और महिलाओं को 14 किलोमीटर दौड़ना पड़ता है। और दौड़ का टाइम 4 घंटे तक का निर्धारित होता है।

लिखित परीक्षा

  • फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए 100 नंबर का पेपर आता है।
  • लिखित परीक्षा में एक एक नंबर के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • परीक्षा का टाइम 2 घंटे का होता है।
  • फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा में पर्यावरण, हिंदी, सामान्य ज्ञान, इंग्लिश, मैथ, रिजनिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • फारेस्ट गार्ड की लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होती है। इसलिए अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आता उसको नहीं करना चाहिए उस प्रश्न को छोड़ देना चाहिए।

मेडिकल टेस्ट

    • जब आपकी शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा हो जाती है। और आप उसमें पास हो जाते हो उसके बाद आप का मेडिकल टेस्ट किया जाता है।
    • अगर आप मेडिकल टेस्ट में पास हो जाते हो तो उसके बाद आप फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए नियुक्त हो जाते हो और उसके बाद आपको ज्वाइनिंग लैटर दिया जाता है।

 

Forest Guard परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

आपको भी फॉरेस्ट गार्ड बनना है तो आपको फॉरेस्ट गार्ड से संबंधित हर एक बात की जानकारी होनी चाहिए। तो अब हम आपको फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए या फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट बताने वाले हैं।

  • सबसे पहले आपको फॉरेस्ट गार्ड की पिछली 4 से 5 सालों के प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़ना
  • Forest Guard कैसे बनेंचाहिए। ताकि आपको फॉरेस्ट गार्ड के प्रश्न पत्र समझ आ सके और आपको पेपर देने में आसानी हो।
  • आपको फॉरेस्ट गार्ड के एग्जाम से संबंधित सब्जेक्ट या सिलेबस को ही पढ़ना चाहिए ताकि आप अच्छे से फॉरेस्ट गार्ड के एग्जाम की तैयारी कर सकें।
  • आपको करंट अफेयर्स से जुड़े हर एक टॉपिक से अपडेट रहना चाहिए।
  • आपको हर रोज न्यूज़ पेपर या मैगजीन पढ़नी चाहिए।
  • जब आप पढ़ाई करते हो तो आपको साथ-साथ जरूरी नोट्स भी बनाने चाहिए ताकि आपको रिवीजन करने में आसानी हो सके।

Veterinary Doctor कैसे बने

Forest Guard भर्ती की फीस?

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए हर एक राज्य में अलग-अलग फीस ली जाती है। फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए उम्मीदवार को 200 से 400 रुपए तक फीस हो सकती है। लेकिन आरक्षित वर्ग के लिए कुछ राज्यों में भर्ती की फीस निशुल्क होती है।

Forest Guard की सैलरी?

अगर फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी की बात करें तो फॉरेस्ट गार्ड को अच्छी खासी सैलरी मिल जाती है। जिससे कि वह अपना जीवन यापन आराम से कर सकते हैं।

Forest Guard सैलरी हर एक राज्य में अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि इनकी सैलरी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है।
अगर कुल मिलाकर फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी की बात करें तो इनकी मासिक सैलरी 15000 से 40000 रुपए तक हो सकती है। और सैलरी के साथ-साथ इनको बहुत सारे और भत्ते भी दिए जाते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड के बारे में हर एक जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। हमने आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से फॉरेस्ट गार्ड कैसे बने, फॉरेस्ट गार्ड का काम क्या होता है, फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी, फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती प्रक्रिया, फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा इत्यादि के बारे में सारी जानकारी देने का प्रयत्न किया है।

अगर अभी भी आपके मन में फॉरेस्ट गार्ड से जुड़े हुए कुछ प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर पूछ सकते हो। और अंत में हम आपको यही बताना चाहते हैं कि अगर आप भी प्रकृति से प्यार करते हो, और हमेशा अपना समय प्रकृति के साथ बिताना चाहते हो तो आपको फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए आवेदन करना चाहिए।

FAQ

Q. वनरक्षक का वेतन कितना होता है?
Ans. वनरक्षक का मासिक वेतन 15000 से 40000 रुपए तक होता है।

Q. वनरक्षक हाइट कितनी चाहिए?
Ans. वनरक्षक की हाइट पुरुष के लिए 163 सेंटीमीटर और महिला के लिए 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

Q. फॉरेस्ट गार्ड में माइनस मार्किंग है क्या?
Ans. जी हां, फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में माइनस मार्किंग या नेगेटिव मार्किंग होती है।

Q. फॉरेस्ट गार्ड को हिंदी में क्या कहते हैं?
Ans. फॉरेस्ट गार्ड को हिंदी में वनरक्षक बोलते हैं।

Q. वन विभाग में सबसे छोटा पद कौन सा है?
Ans. वन विभाग में सबसे छोटा पद वाइल्डलाइफ गार्ड होता है। इनका काम जंगली जीव जंतुओं की रक्षा करना होता है।

Q. फॉरेस्ट गार्ड का काम क्या होता है?
Ans. जैसा कि आपको फॉरेस्ट गार्ड के नाम से ही पता लग रहा है की वनों के रक्षक। इसलिए फॉरेस्ट गार्ड का काम हमारी प्रकृति, वन, जंगली जीव जंतु इत्यादि की रक्षा करना होता है। और जंगल की रेख देख करना होता है।

Q. फॉरेस्ट गार्ड का प्रमोशन कैसे होता है?
Ans. जब आप फॉरेस्ट गार्ड बन जाते हो या तो उसके 5 से 6 साल बाद आपकी पहली प्रमोशन हो जाती है।

Q. फॉरेस्ट गार्ड में सबसे पहले क्या होता है?
Ans. फॉरेस्ट गार्ड बनने के लिए आपको सबसे पहले अपनी 12वीं पास करनी होगी। और उसके बाद राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र निकाले जाते हैं। उसके बाद आपको फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए अप्लाई करना है। अप्लाई करने के बाद आपको शारीरिक टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट देना पड़ता है। जब आप यह सब पास कर देते हो तो आप फॉरेस्ट गार्ड बन जाते हो।

Q. वन सेवा किसने शुरू की?
Ans. सबसे पहले वन सेवा थियोडोर रूजवेल्ट ने शुरू की थी। और वन सेवा को राष्ट्रपति ने बनाया था।

Q. वन विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी कौन होता है?
Ans. वन विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी हेड ऑफ फॉरेस्ट होता है। इसके बाद फारेस्ट सेक्रेटरी होता है।

Q. वनों के कितने प्रकार होते हैं?
Ans. वन 6 प्रकार के होते हैं। उष्णकटिबंधीय वन, उप अल्पाइन वन, पर्वतीय उप उष्टकटिबंधीय वन, आद्र उष्णकटिबंधीय वन, शीतोष्ण, उप शीतोष्ण वन और इन्हें 16 तरह के वन प्रकारों में उप विभाजित  किया होता है।

Q. कितने प्रतिशत वन है?
Ans. भारत में कुल 24.62% वन है। और वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट इंडिया स्टेट ऑफ़ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 ने अपनी रिपोर्ट में बताई है। और भारत में वन 8,09,537 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं।

Q. मैं 12वीं के बाद 1 अधिकारी कैसे बन सकता हूं?
Ans. अगर आपको वन विभाग में अधिकारी बनना है तो आपको IFS सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होगी। और इस परीक्षा का आयोजन UPSC द्वारा किया जाता है।

Leave a Comment