LLB (एलएलबी) क्या है – अगर आप भी LLB (एलएलबी) के बारे में पूरी जानकारी चाहते हो तो इसके लिए आपको हमारे आर्टिकल को अच्छे से पढ़ना होगा। हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि LLB (एलएलबी) होता क्या है। और इसे कैसे करें। इसको करने के लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए। आज हम LLB (एलएलबी) के बारे में हर एक जानकारी आपको डिटेल में देंगे। क्योंकि अगर आप भी एलएलबी का कोर्स करना चाहते हो तो सबसे पहले आपको इसके बारे में जुड़ी हर एक जानकारी का होना जरूरी है।
जब भी कोई बच्चा अपनी 12वीं पास कर लेता है तो उसके बाद वह सोचता है कि आगे वह क्या करें। इस वजह से वह बहुत सारी चीजें करने के बारे में सोचता है। कुछ बच्चे कॉलेज चले जाते हैं। कुछ बच्चे डिग्री या डिप्लोमा करने चले जाते हैं। तो इसी तरह कुछ बच्चे LLB (एलएलबी) के कोर्स करने के लिए चले जाते हैं। क्योंकि बहुत सारे बच्चे आजकल वकील भी बनना चाहते हैं। तो इसके लिए LLB (एलएलबी) का कोर्स करना जरूरी होता है। तो चलिए अब बात करते हैं एलएलबी के बारे में।
विषय सूची
- LLB (एलएलबी) क्या है
- LLB (एलएलबी)कैसे करें
- LLB (एलएलबी) की फुल फॉर्म
- LLB (एलएलबी) करने के लिए शैक्षिक योग्यता
- LLB (एलएलबी) का एग्जाम पैटर्न
- LLB (एलएलबी) के कोर्स कितने प्रकार के होते हैं
- LLB (एलएलबी) कोर्सेज
- LLB (एलएलबी) करने के बाद नौकरी कहां करें
- LLB (एलएलबी) की फीस कितनी होती है
- भारत में LLB (एलएलबी) करने के लिए सबसे अच्छे कॉलेज कौन-कौन से हैं
- LLB (एलएलबी) ने के बाद कितना वेतन मिलता है
- LLB (एलएलबी) का कोर्स करने के लिए क्या उम्र होनी चाहिए
- LLB (एलएलबी) का कोर्स कितने साल का होता है
- LLB (एलएलबी) का कोर्स करने के लिए 12वीं में कितने नंबर होने चाहिए
- क्या LLB (एलएलबी) करने के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है
- निष्कर्ष
LLB (एलएलबी) क्या है?
LLB (एलएलबी) एक कानून की डिग्री होती है। अगर कोई छात्र वकील बनना चाहता है तो वह यह डिग्री करता है। अगर आप ग्रेजुएट हो तो आपके लिए 3 साल का कोर्स होता है। जिसमें 6 सेमेस्टर होते हैं।अगर आप 12वीं के बाद ही LLB की डिग्री करने के लिए चले जाते हैं। तो उसके लिए आपको 5 साल का कोर्स करना पड़ेगा। जिसमें की 10 सेमेस्टर होते हैं। इसके बाद जब आपकी पढाई पूरी हो जाती है तो आप एक वकील के रूप में कार्य कर सकते हो।
LLB के कोर्स में आपको कानून से जुड़ी सारी जानकारी दी जाती है। ताकि हमारा देश शांति से चलता रहे। और लोग कानून के नियमों का पालन अच्छे से करें। आप एलएलबी के कोर्स करने के बाद एक सरकारी वकील भी बन सकते हो। सरकारी वकील स्टेट,सेंट्रल और लोकल अथॉरिटी के लिए काम करते हैं। जो लोग कानूनी समस्या में फंसे हुए हैं आप उनकी समस्याओं का समाधान कर सकते हो।
जब आप अपनी एलएलबी की पढ़ाई पूरी करते हो तो आप एक फ्रेशर के रूप में काम करते हो। क्योंकि आपके पास काम करने का अनुभव नहीं होता। तो इसीलिए आपको किसी एडवोकेट के द्वारा काम करना होता है। और धीरे-धीरे कानून से जुड़ी हर एक चीजों के बारे में समझना होता है। अगर आप भी एक वकील बनना चाहते हो तो आपको एलएलबी का कोर्स करना पड़ेगा।
एलएलबी करने के बाद आप देश में होने वाले अपराधों को रोकने की क्षमता भी रखते हो। क्योंकि ज्यादातर यह देखा गया है कि लोगों को कानून की ज्यादा समझ नहीं होती। तो इसीलिए आप लोगों को कानून के बारे में अच्छे से समझाने में भी सक्षम होते हो।
LLB (एलएलबी) की फूल फार्म?
एलएलबी की फुल फॉर्म “बैचलर ऑफ लॉ”(Bachelor Of Laws) होती है। हिंदी में इसे “कानून के स्नातक” कहा जाता है।
LLB (एलएलबी) का कोर्स कितने प्रकार का होता है?
LLB (एलएलबी) का कोर्स दो तरह का होता है। एक कोर्स 3 साल का और दूसरा कोर्स 5 साल का होता है। अगर आप 12वीं के बाद सीधे ही LLB की पढ़ाई करने के लिए चले जाते हो तो आपको 5 साल का कोर्स करना पड़ता है। अगर आप ग्रेजुएशन कंपलीट करने के बाद एलएलबी का कोर्स करने जाते हो तो आप 3 साल का कोर्स कर सकते हो।
LLB (एलएलबी) करने के लिए शैक्षिक योग्यता?
आप 12वीं पास होने चाहिए। अगर आप 12वीं पास हो तो एलएलबी करने के लिए 5 साल का समय लगता है।
अगर आप ग्रेजुएट हो तो आपको एलएलबी का कोर्स करने के लिए 3 साल लगते हैं।
आपके 12वीं या ग्रेजुएशन में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए और आरक्षित वर्ग के लिए 45% नंबर होने चाहिए।
LLB (एलएलबी) करने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। आप किसी भी उम्र में एलएलबी कर सकते हो।
एलएलबी (LLB)कैसे करें?
- आप 12वीं पास होने चाहिए। आप किसी भी विषय आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस से 12वीं पास कर सकते हो।
- 12वीं करने के बाद आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है। इसके लिए आपको CLAT एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ेगा। CLAT की फूल फार्म है कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट।
- एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद अगर आप 12वीं पास हो तो आपको 5 साल का एलएलबी का कोर्स करना पड़ता है।
- अगर आप ग्रेजुएट हो और उसके बाद आप एंट्रेंस एग्जाम देते हो। और जब आपका एट्रेंस एग्जाम पास हो जाता है। तो आप 3 साल में एलएलबी का कोर्स पूरा कर सकते हो।
- CLAT में आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी की 4000 फीस लगती है। और एससी एसटी के लिए 3500 तक फीस लग सकती है।
- आप CLAT टेस्ट को देने के लिए कोचिंग भी ले सकते हो।
- जब आपकी एलएलबी की पढ़ाई पूरी हो जाती है उसके बाद आप एक वकील बनने के लिए तैयार हो जाते हो।
एलएलबी का एग्जाम पैटर्न?
- CLAT के पेपर का टाइम 2 घंटे होता है।
- इसमें 200 प्रश्न पूछे जाते हैं और उनके नंबर भी 200 ही होते हैं।
- इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं।
- यह एग्जाम इंग्लिश मीडियम में दिया जाता है।
- इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है।
- CLAT का पेपर हर साल दिया जाता है।
- यह पेपर ऑफलाइन दे सकते हैं।
- इस पेपर में आपको इंग्लिश, जनरल नॉलेज, करंट अफेयर, रिजनिंग, मैथ जैसे सब्जेक्ट से जुड़े प्रश्न आते हैं।
LLB (एलएलबी) के कोर्स कितने प्रकार के होते हैं?
आप किसी भी विषय में अपनी 12वीं पास कर सकते हो या फिर ग्रेजुएशन कर सकते हो। तो अब हम बात करते हैं एलएलबी कोर्स कितने प्रकार के हैं।
- BA LLB
- BSC LLB
- BBA LLB
BA LLB
बहुत सारे बच्चे बीएएलएलबी का कोर्स करते हैं। इस कोर्स में आपको कानून को समझने की अच्छी जानकारी मिलती है। इसके साथ साथ ही आप इसमें हिस्ट्री, पब्लिक ऐड, सोशियोलॉजी जैसे सब्जेक्ट के बारे में भी अच्छे से जानकारी प्राप्त करते हैं।
BSC LLB
इस कोर्स में आपको साइंस और कानून के बारे में ज्ञान मिलता है। इसमें आपको कानून का ज्ञान देने के साथ-साथ साइंस के सब्जेकट के बारे में भी ज्ञान दिया जाता है।
BBA LLB
इस कोर्स में कॉर्पोरेट कानून को अच्छे से समझाया जाता है। इसमें कंपनियों के काम और प्रंबधन के बारे से बहुत डीटेल से पढ़ाया जाता है।
M.Phil क्या होता है । M.Phil कैसे करें।
LLB (एलएलबी) कोर्सेज
एलएलबी की कोर्स मुख्य प्रकार से ये सब हैं
- International law
- Patent law
- Civil law
- Labour law
- Corporation law
- Tax Law
- Criminal law
LLB (एलएलबी) करने के बाद नौकरी कहां करे?
एलएलबी करने के बाद आप बहुत सारे क्षेत्रों में नौकरी कर सकते हो। और अच्छे खासे पैसे कमा सकते हो। जैसे
- कानूनी प्रशासक
- कानूनी सहयोगी
- कानूनी सलाह
- सरकारी वकील
- कॉर्पोरेट वकील
- वैदिक सलाहकार
- मैजिस्ट्रेट
- न्यूज़ चैनल
- एजुकेशनल इंस्टीट्यूट
- ट्रस्टीज
- लॉ रिपोर्टर
- टीचर इत्यादि
JBT full form in Hindi । JBT Course क्या है? जेबीटी कोर्स पूरी जानकारी
LLB की फीस कितनी होती है?
वैसे तो एलएलबी की फीस अलग अलग कॉलेज में अलग अलग होती है। यानी जिस कॉलेज में आप एडमिशन ले रहे हो फीस भी वही कॉलेज निर्धारित करता है। हर एक कॉलेज की अलग अलग हो होती है। पर जो सरकारी कॉलेज होते हैं उनमें एलएलबी कोर्स के लिए 50000 से 80000 रुपए तक वार्षिक फीस देनी पड़ती है। और बाकी प्राइवेट कॉलेज में यह फीस 400000 से 500000 तक हो सकती है।
भारत में LLB करने के लिए सबसे अच्छे कॉलेज कौन कौन से हैं?
भारत में LLB करने के लिए बहुत सारे अच्छे अच्छे कॉलेज हैं। जिनके बारे में हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं।
- मुंबई यूनिवर्सिटी
- लखनऊ यूनिवर्सिटी
- Faculty Of Law, DU
- डॉक्टर बी आर अंबेडकर कॉलेज ऑफ लॉ
- गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई
- MSU बरोदा
- DEPT OF LAW, PUNJAB UNIVERSITY
LLB (एलएलबी) करने के बाद कितना वेतन मिलता है?
अगर आप भी एलएलबी करने में अपनी दिलचस्पी रखते हो तो आपको एलएलबी के बारे में हर एक जानकारी होनी चाहिए। और उसके साथ साथ आप को इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि एलएलबी करने के बाद आपको कितनी सैलरी मिलती है। जब आप एक वकील के रूप में काम करना शुरू करते हैं तो आपको शुरुआत में कम से कम 2 लाख से 3 लाख तक वर्षिक वेतन मिलता है। और समय के साथ साथ ही आपकी सैलरी बढ़ती भी जाती है। और सिविल वकील साल में 10 लाख से 15 लाख तक कमाई कर लेता है।
निष्कर्ष
उम्मीद है कि आपको हमारे आर्टिकल को पढ़ने के बाद एलएलबी के बारे में हर एक जानकारी मिल गई होगी। और आपको अच्छे से पता लग गया होगा कि एलएलबी क्या है। एलएलबी कोर्स कैसे करें इत्यादि। निष्कर्ष के रूप में यह कह सकते हैं कि एलएलबी करने के बाद आप एक वकील के रूप में कार्य कर सकते हो। वकील बनने के लिए आपको एलएलबी का कोर्स करना पड़ता है। और इसमें छात्रों को कानून से संबंधित हर एक जानकारी बहुत अच्छे से दी जाती है। अगर आप भी वकील बनना चाहते हो तो आपको एलएलबी का कोर्स करना पड़ेगा।
बार-बार पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न उत्तर
Q. LLB(एलएलबी) का कोर्स करने के लिए क्या उम्र होनी चाहिए?
Ans. LLB का कोर्स करने के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। आप किसी भी उम्र में एलएलबी का कोर्स कर सकते हो।
Q. एलएलबी का कोर्स कितने साल का होता है?
Ans. एलएलबी का कोर्स दो तरह का होता है। एक 3 साल का और दूसरा 5 साल का। अगर आप ग्रेजुएशन के बाद एलएलबी करते हो तो आपको 3 साल का कोर्स करना पड़ता है। अगर आप 12वीं के एलएलबी का कोर्स करते हो तो आपको 5 साल का कोर्स करना पड़ता है।
Q. एलएलबी का कोर्स करने के लिए 12वीं में कितने नंबर होने चाहिए?
Ans. एलएलबी का कोर्स करने के लिए 12वीं में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए।
Q. क्या एलएलबी करने के लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है?
Ans. एलएलबी करने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ता है। LLB करने के लिए CLAT एंट्रेंस एग्जाम दिया जाता हैं।