NCC Full Form in Hindi। NCC क्या है और कैसे Join करें ।

NCC Full Form in Hindi ( एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है) – दोस्तों आज हम आपको बहुत है जबरदस्त विषय के बारे में बताने वाले हैं। आपने कभी ना कभी NCC (एनसीसी) का नाम जरूर सुना ही होगा। और यह नाम सुनने के बाद आपके मन में जरूर यह सवाल उठता होगा कि एनसीसी क्या है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के द्वारा एनसीसी के बारे में हर एक जानकारी पूरे विस्तार से देने वाले हैं आज हम NCC Full Form in Hindi, NCC क्या है, NCC कैसे Join करें, NCC कब ज्वाइन कर सकते हैं इत्यादि। जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।

Contents hide
7 NCC ज्वाइन करने के फायदे ( NCC joining benifits)
7.1 निष्कर्ष
7.1.1 FAQ

NCC Full Form in Hindi। NCC क्या है और कैसे Join करें

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि अगर आप NCC जॉइन करते हैं तो उसके बाद आपको आर्मी इंडियन आर्मी की नौकरी मिलने में बहुत ज्यादा आसानी हो जाती है। क्योंकि एनसीसी जॉइन करने के बाद आपको सर्टिफिकेट्स मिलता है। जो इंडियन आर्मी की भर्ती और अन्य भर्तियों में बहुत काम आता है।

इस सर्टिफिकेट का काफी ज्यादा उम्मीदवार को फायदा मिल जाता है। अगर आपको एनसीसी के बारे में कुछ भी नहीं पता और आपको एनसीसी के बारे में हर एक चीज का पता करना है। उसके लिए आपको हमारे आर्टिकल को शुरुआत से अंत तक अच्छे से पढ़ना होगा।

NCC Full Form in Hindi( एनसीसी की फुल फॉर्म क्या है)

एनसीसी की फुल फॉर्म “National Cadet Corps” होती है। हिंदी में इसे “नेशनल कैडेट कोर” कहा जाता है।

N – National
C – Cadet
C – Corps

भारत में स्कूल और कॉलेजों में एनसीसी एक सैन्य कैडेट कोर है। जिसके द्वारा छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। एनसीसी का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य छात्रों को डिसिप्लिन सिखाना और देश के प्रति जागरूक करना है। इसी में तीनों सेनाएं जल सेना, थल सेना, वायु सेना शामिल है।

भारत की राजधानी दिल्ली में एनसीसी का मुख्यालय है। और भारत के बहुत सारे राज्यों में एनसीसी के निर्देशालय भी स्थापित किए गए हैं। NCC के तीन तरह के सर्टिफिकेट होते हैं जो A, B और C में विभाजित होते हैं। “हम सब भारतीय हैं” यह एनसीसी के द्वारा गाए जाने वाले गीत का शीर्षक है और इसे “सुदर्शन फकीर जी” ने लिखा है।

NCC क्या है? ( What is NCC)

जैसा कि हमने आपको बताया एनसीसी की फुल फॉर्म “नेशनल कैडेट कोर” होती है। और एनसीसी के जरिए उम्मीदवार को इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होने के लिए आसानी हो जाती है।

NCC के तीन तरह के सर्टिफिकेट होते हैं इनका नाम A, B और C होता है। इन सर्टिफिकेट की वजह से आपको डिफेंस फोर्स में भर्ती होने के लिए कुछ हद तक छूट मिलती है। जैसे सर्टिफिकेट A की वजह से 5 नंबर की छूट और सर्टिफिकेट B मिलने पर आपको 8 से 10 नंबर तक की छूट मिल जाती है।

जो सर्टिफिकेट C होता है वह बहुत मूल्यवान है। सर्टिफिकेट C को पाना बहुत मुश्किल भी होता है। जिस किसी बच्चे को भी सर्टिफिकेट C मिलता है वह इंडियन डिफेंस फोर्स में यानी इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स में बिना परीक्षा दिए ही सिलेक्ट हो जाते हैं। अब हम आपको बताएंगे कि एनसीसी के का A, B और C सर्टिफिकेट कैसे मिलता है।

NCC की स्थापना कब हुई थी?

एनसीसी की स्थापना भारत में 15 जुलाई 1948 को हुई थी। (UOTC) विश्वविद्यालय अधिकारी प्रशिक्षण कोर का उत्तराधिकारी राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC)को माना जाता है। इसे अंग्रेजों द्वारा 1942 में स्थापित किया था। लेकिन अंग्रेजों द्वारा निर्धारित UOTC द्वितीय विश्व युद्ध के समय अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा।

फिर उसके बाद यह विचार आया कि अब इससे भी ज्यादा अच्छी योजनाएं बनानी चाहिए। जिससे युवाओं को और भी अच्छे तरीके से शिक्षित कर पाए। फिर राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेजों और स्कूलों में 1 कैडेट संगठन की स्थापना की गई। और इस संगठन की स्थापना पंडित एचएन कुंजरू की अध्यक्षता में की गई थी। उसके बाद गवर्नर जनरल ने एनसीसी को स्वीकार किया जिसकी वजह से एनसीसी का संगठन 1948 में बना।

NCC कब और कैसे ले सकते हैं?

दोस्तों तो अब आप सोच रहे होंगे कि एनसीसी का सर्टिफिकेट कब और कैसे ले सकते हैं। तो अब हम आपको बताते हैं कि एनसीसी के सर्टिफिकेट को लेने के लिए आपको क्या करना पड़ता है। एनसीसी का सर्टिफिकेट आप स्कूल और कॉलेज दोनों में ही प्राप्त कर सकते हो। NCC का सर्टिफिकेट आप 9वीं से 12वीं क्लास के अंदर भी प्राप्त कर सकते हो।

जब आप नौवीं क्लास में एनसीसी का A सर्टिफिकेट ले लेते हैं तो उसके बाद आप दसवीं क्लास में एनसीसी का B सर्टिफिकेट ले सकते हो। और आप 11वीं और 12वीं में एनसीसी का C सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हो। लेकिन एनसीसी का C सर्टिफिकेट प्राप्त करना बहुत ही मुश्किल का काम है। उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी होती है।

अगर आप किसी कारणवश स्कूल के समय NCC जॉइन नहीं कर पाते तो आप अपनी ग्रेजुएशन के समय NCC ज्वाइन कर सकते हो। और अपनी ग्रेजुएशन में NCC के तीनों सर्टिफिकेट A, B और C प्राप्त कर सकते हो।

अगर आपको एनसीसी के जरिए भर्ती होना है तो उसके लिए आपके ग्रेजुएशन में 50% नंबर होना अनिवार्य है। अगर आपके ग्रेजुएशन में 50% नंबर नहीं होंगे तो आप भारतीय डिफेंस फोर्स में भर्ती नहीं हो सकते।

ये भी देख्ने PTI टीचर कैसे बनें? PTI टीचर बनने के लिए कितनी आयु होनी चाहिए

NCC के सिद्धांत?

एनसीसी एकता और अनुशासन से संबंधित है। और यह पूरे देश को एकजुट करने की शक्ति के रूप में काम करता है। इसकी वजह से देश के हर कोने में युवा, धर्मनिरपेक्ष, अनुशासित और एकजुट बनते हैं एनसीसी के द्वारा सेना भर्ती में जाने के लिए भी छात्र – छात्राओं को परेड, छोटे छोटे हथियारों इत्यादि की ट्रेनिंग भी दी जाती है। एनसीसी का कोर्स पूरा करने के बाद जब आप डिफेंस फोर्स में भर्ती के लिए जाते हो तो उसमें आपको छूट मिलती है।

NCC का उद्देश्य

  • एनसीसी का मुख्य उद्देश्य है भारत में युवाओं का अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष, निस्वार्थ सेवा, आपसी भाईचारा इत्यादि का विकास करना है।
  • एनसीसी के द्वारा युवाओं रक्षा बलों में शामिल होने के लिए पहले से ही ट्रेनिंग दी जाती है।
  • एनसीसी का उद्देश्य यह होता है कि हर एक युवा कड़ी मेहनत करें और झूठ ना बोले।
  • NCC के द्वारा युवाओं को समय की अहमियत के बारे में भी सिखाया जाता है कि हमेशा समय पर आए और अपना काम पूरा करें। आज्ञा का पालन मुस्कुराते हुए करें एनसीसी के द्वारा यह भी सिखाया जाता है।

NCC का झंडा। NCC फ्लैग  NCC Full Form in Hindi। NCC क्या है और कैसे Join करें

1954 में एनसीसी का फ्लैग पेश किया गया था। यह झंडा तीन रंग का है। गहरा नीला, हल्का नीला और लाल। इन रंगों के द्वारा 3 सेवाओं को दर्शाया जाता है। जैसे गहरा नीला नौसेना को दर्शाता है। हल्का नीला वायु सेना को दर्शाता है। और लाल रंग थल सेना को दर्शाता है। इस झंडे के अंदर NCC भी लिखा हुआ है और इसे कमल की पुष्पांजलि की माला से पूरी तरह से घेरा हुआ है। और इस झंडे में नीचे एक श्लोगन भी लिखा हुआ है “एकता और अनुशासन”

ये भी देखें – ITI Kya Hai । 10वीं के बाद ITI कैसे करें। ITI full form in Hindi

NCC के शिविर (NCC Camps)

  • सेना कैंप
  • ट्रेनिंग कैंप
  • ग्रुप कंपटीशन कैंप
  • इंडिया ट्रैकिंग कैंप
  • इंडिया माउंटेन ट्रेनिंग कैंप
  • आर्मी अटैचमेंट कैंप
  • वायु सैनिक नेतृत्व शिविर
  • गणतंत्र दिवस शिविर
  • राष्ट्रीय एकता शिविर
  • वार्षिक प्रशिक्षण शिविर

NCC Official Website – Click Here

NCC ज्वाइन करने के फायदे ( NCC joining benifits)

NCC को ज्वाइन करने के बहुत सारे फायदे होते हैं। उसमें सबसे पहले डिफेंस फोर्स यानि जल सेना, वायु सेना, थल सेना में भर्ती के लिए छूट मिलती है। और अन्य सरकारी सेवाओं में भी एनसीसी की वजह से आपको प्राथमिकता प्रदान की जाती है। और अब हम आपको इसके अन्य फायदों के बारे में बताते हैं।

  • किसी भी राज्य और केंद्र सरकार में जब नियुक्ति होती है तो एनसीसी कैडेट को प्राथमिकता मिलती है।
  • एनसीसी ज्वाइन करने का यह भी फायदा होता है कि आपको खेलों के साथ अनुशासन के बारे में भी ज्ञान होता है।
  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी में एनसीसी के C सर्टिफिकेट वाले कैडेट्स को 64 सीटें रिजर्व रखी होती है।
  • बहुत सारी कंपनियां भी NCC सर्टिफिकेट वाले कैंडिडेट की न्युक्ति आसानी से कर देती है।
  • NCC की वजह से आपको वायुसेना में 10% की छुट मिलती है हर कोर्स के लिए, और नौसेना में 6 नियुक्तियों पर हर कोर्स में छुट दी जाती है।
  • अगर आपके पास NCC का B या फिर C सर्टिफिकेट है तो आपको (CDS) शॉट सर्विस कमीशन में रिटर्न एग्जाम नहीं देना पड़ता।
  • एनसीसी का कोर्स करने पर आपको विदेश जाने का भी अवसर प्राप्त होता है। और राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने का भी मौका मिलता है।
  • अगर आप एनसीसी का C सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेते हो, तो आपको गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के परेड में शामिल होने का भी अवसर प्राप्त होता है।

निष्कर्ष

उम्मीद है कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से एनसीसी से जुड़ी हर एक जानकारी पूरे विस्तार से मिल गई होगी। हमने आपको अपने आर्टिकल में एनसीसी पुराना पुराना पुराना NCC के सिद्धांत, NCC का इतिहास, NCC course करने के फ़ायदे इत्यादि के बारे में बहुत ही डिटेल से समझाने का प्रयत्न किया है। आशा करते हैं कि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर अभी भी आपके मन में एनसीसी से जुड़ा कोई भी प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर पूछ सकते हो। हम आपके प्रश्नों के उत्तर देने के लिए तैयार हैं।

FAQ
Q. NCC का Full Form क्या होता है?
Ans. NCC का Full form “National Cadet Corps” होता है।
Q. National Cadet Corps क्या होता है?
Ans. यह एक युवा विकास संगठन होता है। जिसमें कि युवाओं को अनुशासन, नैतिक मूल्य, कर्तव्य, देश के प्रति जागरूकता और सामाजिक सेवा इत्यादि जैसी गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है। और आप एनसीसी को कॉलेज और स्कूल दोनों में ही ज्वाइन कर सकती हो।
Q. एनसीसी से क्या फायदा है?
Ans. एनसीसी का कोर्स करने पर सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप भारतीय डिफेंस फोर्स यानी इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स में काफ़ी आसनी से भर्ती हो सकते हो। आपको एनसीसी के सर्टिफिकेट की वजह से कुछ हद तक छूट मिलती है।
Q. एनसीसी का फुल फॉर्म हिंदी में क्या होता है?
Ans. एनसीसी को हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर कहा जाता है।
Q. भारत में एनसीसी की स्थापना कब हुई थी?
Ans. भारत में एनसीसी की स्थापना 1948 में हुई थी। 15 जुलाई 1948 को एनसीसी अस्तित्व में आया था।
Q. एनसीसी का सिद्धांत क्या है?
Ans. एनसीसी का सिद्धांत है “एकता और अनुशासन”।
Q. एनसीसी का ध्वज कब पेश किया गया था?
Ans. एनसीसी का झंडा 1954 पेश हुआ था।
Q. 12वीं के बाद एनसीसी कैसे जॉइन करें?
Ans. 12वीं के बाद आप अपने कॉलेज से ग्रेजुएशन करते हुए एनसीसी ज्वाइन कर सकते हो। उसके लिए आपको एक साधारण सा फिजिकल टेस्ट देना होता है और इस टेस्ट को देने के लिए आपको एक फॉर्म भरना पड़ता है। उसके बाद आपको आसानी से एनसीसी की ट्रेनिंग दे दी जाती है।

Leave a Comment