Veterinary Doctor कैसे बने? कोर्स । फीस। योग्यता । सैलेरी। How to become Veterinary Doctor in 2023?

दोस्तों आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Veterinary Doctor यानी पशुओं के डॉक्टर के बारे में हर एक जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। आज हम आपको बताएंगे कि Veterinary Doctor कैसे बने? Veterinary Doctor का काम क्या होता है? Veterinary Doctor बनने के लिए शैक्षिक योग्यता? Veterinary Doctor की सैलरी? वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करें? 12वीं के बाद वेटनरी डाक्टर कैसे बने इत्यादि।

Veterinary Doctor कैसे बने? कोर्स । फीस। योग्यता । सैलेरी। How to become Veterinary Doctor in 2023?
आज के युग में पॉल्यूशन या फिर अन्य कारणों की वजह से पशु पक्षियों को बहुत ज्यादा बीमारियां हो रही है। जिसकी वजह से उनकी मृत्यु भी हो रही है। अगर आपको भी पशु पक्षियों की रक्षा करनी है या फिर आपको इनसे स्नेह है। तो आप वेटरनरी डॉक्टर बनकर पशु पक्षियों को बीमारियों से बचा सकते हो।

वर्तमान समय में पालतू जानवर परिवार का एक बहुत अहम हिस्सा होता है। और पालतू जानवरों की बहुत अच्छी देखभाल भी की जाती है। लेकिन बहुत सारे जानवर होते हैं जिनकी अच्छे से देखभाल नहीं होती। तो उनकी देखभाल के लिए पशुओं के डॉक्टर यानी वेटरनरी डॉक्टर होते हैं। Veterinary Doctor पशुओं की बीमारी का इलाज करते हैं। तो आइए अब हम आपको विस्तार में बताते हैं वेटरनरी डॉक्टर कौन होते हैं।

Veterinary Doctor किसे कहते है?

Veterinary Doctor को हिंदी में पशु चिकित्सक कहते हैं। जैसा कि आपको पशु चिकित्सक के नाम से ही पता लग रहा होगा कि वेटरनरी डॉक्टर पशुओं से संबंधित होते हैं। अगर साधारण भाषा में कहा जाए पशु चिकित्सक पशुओं को होने वाली बीमारियों से बचाते हैं। पशु चिकित्सक पशुओं का इलाज करते हैं और उनको हर तरह की बीमारी से दूर रखते हैं।

पशु चिकित्सक हर तरह के पशुओं या पक्षियों को बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार की दवाइयां, टीकाकरण इत्यादि देते हैं। वेटरनरी डॉक्टर का काम होता है पशुओं को रोगों से बचाना और उनकी रक्षा करना।

Veterinary Doctor कैसे बने? How to become Veterinary Doctor?

  • Veterinary Doctor बनने के लिए आपको 12वीं साइंस विषय में पास करनी होगी।
  • आपके 12वीं में केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स सब्जेक्ट में 50% नंबर होने चाहिए।
  • सरकारी पशु चिकित्सक या प्राइवेट पशु चिकित्सक बनने के लिए आपके 12वीं में 50% नंबर होने चाहिए।
  • वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए आपको डिग्री या डिप्लोमा की आवश्यकता होती है।
  • वेटरनरी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना पड़ेगा।
  • NEET द्वारा एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है।
  • आप प्राइवेट कॉलेज या सरकारी कॉलेज दोनों से ही वेटरनरी डॉक्टर का कोर्स कर सकते हो।
  • एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद आप सरकारी वेटनरी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हो।
  • जब आपका वेटरनरी कोर्स की पढ़ाई पूरी हो जाएगी तब आपको वेटनरी कोर्स की डिग्री मिल जाएगी।
  • अब आप सरकारी और प्राइवेट वेटरनरी हॉस्पिटल में वेटरनरी डॉक्टर आसानी से बन सकते हो।
    आप अपना क्लीनिक भी खोल सकते हो।

Veterinary Doctor बनने के लिए शैक्षिक योग्यता? Education qualification for Veterinary Doctor?

  • आप 12वीं पास होने चाहिए।
  • आपकी 12वीं साइंस विषय केमिस्ट्री, बायोलॉजी, फिजिक्स में होनी चाहिए।
  • आपके 12वीं में कम से कम 50% नंबर होने चाहिए।
  • आपकी आयु कम से कम 17 साल और ज्यादा से ज्यादा 22 साल होनी चाहिए।

Veterinary Course ?

वेटरनरी कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह की पढ़ाई होती है। प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के दौरान आपको वेटरनरी हॉस्पिटल भेजा जाता है ताकि आप अच्छे से ट्रेनिंग ले सको। और थ्योरी में आपको पढ़ाई करवाई जाती है। अब बात करते हैं वेटरनरी कोर्स के बारे में।

  • Master of veterinary science (2years, Degree Course)
  • Diploma in veterinary pharmacy (diploma course, 2 years)
  • Bvsc in veterinary surgery and radiology
  • PhD in veterinary science (degree course 2 year)
  • Bachelor of veterinary science
  • Bvsc in animal production and management
  • Bachelor of veterinary science and animal husbandry (degree course, 5 year)
  • Bvsc in animal genetics and breeding

Veterinary Course की फीस कितनी है?

अगर आपको वेटरनरी कोर्स की फीस के बारे में अच्छे से जानकारी चाहिए तो आप बैटरी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट में फीस का पता कर सकते हैं।

वेटरनरी कोर्स की फीस वेटरनरी शिक्षण संस्थानों पर निर्भर होती है। क्योंकि सभी शिक्षण संस्थानों की फीस अलग-अलग हो सकती है। और यह फीस कम और ज्यादा भी हो सकती है।

लेकिन गवर्नमेंट कॉलेज की फीस प्राइवेट कॉलेज की फीस की तुलना में बहुत कम होती है।
अगर आपको वेटरनरी कोर्स की फीस के बारे में अच्छे से जानकारी चाहिए तो आप बैटरी कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट में फीस का पता कर सकते हैं। वैसे कुल मिलाकर बात करें तो वेटरनरी डॉक्टर की फीस 40,000 से 70000 तक हो सकती है।

डॉक्टर कैसे बने 

Best Vaterinary College?

बेस्ट वेटरनरी कॉलेज की सूची कुछ इस प्रकार से है।

  • Madras Veterinary College, Chennai
  • Bihar Veterinary College, Patna
  • Indian Veterinary Research Institute, Bareilly
  • Indian Veterinary Research Institute, Kolkata
  • National Dairy Research Institute, Karnal
  • Rajasthan University of Veterinary and Animal Science, Bikaner
  • Delhi Paramedical and Management institute
  • Animal and Fisherie Science University, Nagpur Maharashtra etc.

Nurse kaise bane। सरकारी नर्स कैसे बने

वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले तो आपको यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपको वेबसाइट पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा।
  • उसके बाद आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपको बैटरी कोर्स को चुनना होगा जो कोर्स आफ करना चाहते हो।
  • अब आपको फॉर्म को अच्छे से पढ़ने के बाद अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।
  • उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • जब आप अपनी परीक्षा पास कर लेते हो तो उसके बाद आप उस यूनिवर्सिटी से वेटरनरी डॉक्टर का कोर्स कर सकते हो।

Veterinary Doctor की सैलरी?

Veterinary Doctor की सैलरी शुरुआत में 12000 से 20000 रुपए तक हो सकती है। और समय के साथ-साथ जितना आपको एक्सपीरियंस होता जाता है उतनी आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है।
गवर्मेंट वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी 35000 से 50000 रुपए तक होती है।

Veterinary Doctor Job Opportunity

अब हम आपको बताएंगे कि वेटरनरी कोर्स करने के बाद जब आप एक वेटरनरी डॉक्टर बन जाते हो तो आप कौन-कौन से क्षेत्र में वेटरनरी डॉक्टर की जॉब कर सकते हो।

  • डेयरी फार्म
  • पशु सर्जन
  • डेंटिस्ट
  • पशु चिकित्सक
  • पशु रोग विशेषज्ञ
  • सरकारी और गैर सरकारी एनिमल हॉस्पिटल
  • पशु चिकित्सा निरीक्षक
  • उपचार समन्वयक
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य पशु चिकित्सा
  • पशु एनाटॉमिक
  • वन्य जीव पशु चिकित्सक
  • स्टाफ पशु चिकित्सा इत्यादि।

Veterinary Doctor बनने के लिए क्या-क्या स्किल होनी चाहिए?

यदि आप वेटरनरी डॉक्टर बनना चाहते हो तो आपको जानवरों की देखभाल में काफी धैर्य रखने की आवश्यकता होती है। तो आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण चीजें बताने वाले हैं जो कि आपकी वेटरनरी डॉक्टर स्किल के लिए काफी मददगार होगी।

  • सबसे पहले तो आपको बहुत शांति से और अच्छे तरीके से जानवरों का इलाज करना आना चाहिए।
  • जब आप पशुओं का टीकाकरण, दवाई या फिर कोई तकनीकी मशीनरी द्वारा इलाज करते हो तो आपको पशुओं को संभालने का तरीका आना चाहिए।
  • अगर आपके पास कोई मालिक पालतू जानवर का इलाज करने के लिए देता है। तो आपको पालतू जानवर के मालिक को आश्वासन दिलाना आना चाहिए।
  • आपको एक वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए पशु और पक्षियों को बीमारी से बचाने के लिए हमेशा तैयार रहना पड़ेगा।
  • आपको पशुओं को बहुत ही प्यार से और शांति से संभालना आना चाहिए। ताकि कोई भी पशु इलाज के टाइम गुस्सा ना हो।
  • आप में एक सबसे अच्छा गुण होना चाहिए कि आपको पशुओं और पक्षियों से लगाव होना चाहिए। तभी आप एक अच्छे वेटरनरी डॉक्टर बन सकते हो।

निष्कर्ष
दोस्तों उम्मीद है कि आपको हमारे आर्टिकल के माध्यम से Veterinary Doctor कैसे बने। और वेटरनरी डॉक्टर के बारे में हर एक जानकारी विस्तार से मिल गई होगी। और आप भी वेटरनर डॉक्टर बनना चाहते हो तो उसके लिए आपको शुरुआत से यह वेटरनरी डॉक्टर बनने की तैयारी कर देनी चाहिए।
आशा करते हैं कि आपको हमारे आर्टिकल में वेटरनरी डॉक्टर की जानकारी मिल गई होगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछ सकते हैं।

FAQ

Q. वेटरनरी कोर्स कितने वर्ष का होता है?
Ans. वेटरनरी कोर्स 5 साल का होता है। और इसमें साथ में इंटर्नशिप भी शामिल होती है।

Q. 12वीं के बाद पशु डॉक्टर कैसे बने?
Ans. सबसे पहले आपको 12वीं विज्ञान विषय में पास करनी होगी।उसके बाद आपको वेटरनरी कोर्स के लिए NEET एंट्रेंस एग्जाम पास करना पड़ेगा। फिर आपको सरकारी वेटरनरी कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगी।

Q. वेटरनरी डॉक्टर की सैलेरी कितनी होती है?
Ans. सरकारी वेटरनरी डॉक्टर की मासिक सैलरी 40,000 से 50000 रुपए होती है।

Q. वेटरनरी कॉलेज की फीस कितनी होती है?
Ans. वेटरनरी डिप्लोमा कोर्स की फीस 60000 से 150000 रुपए तक हो सकती है।

Q. वेटरनरी का फुल फॉर्म क्या है?
Ans. वेटरनरी को BVSc कहते हैं। इसकी फुल फॉर्म Bachelor Of Veterinary Science होती है। इससे आप पशु चिकित्सा विज्ञान में अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर सकते हो।

Leave a Comment